•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

बिहार बनेगा निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य : राजीव रंजन प्रसाद ,

Blog single photo

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना 14 अक्तूबर ::

जद(यू) के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि आधारभूत संरचना के साथ-साथ बिजली, पानी तथा कानून-व्यवस्था की दृष्टि से बिहार विकसित राज्यों से स्पर्धा में अब उन्नीस नहीं है।

उन्होंने कहा कि नयी औद्योगिक नीति के आने के बाद, निवेशकों के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी हो गयी हैं। राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्र विकास  प्राधिकार सभी महत्वपूर्ण सुविधाओं से लैस हो रहे हैं।जिनका प्रभाव कई प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानों की राज्य में बढ़ती दिलचस्पी के रूप में देखा जा रहा है।

श्री प्रसाद ने कहा कि एक दूरदर्शी राजनेता के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औद्योगिक विस्तार के माध्यम से रोजगार की सम्भावनाएँ देख रहे हैं। उक्त बातें उन्होंने पटना स्थित बिंद टोली शिव मंदिर  के निकट आयोजित जद(यू) सदस्यता अभियान के दौरान कहा।

उक्त अवसर पर ई राजेंद्र यादव, नागेंद्र कुमार, शोभा देवी, एजाज अहमद, डॉ० सुनिता बिंद, कंचनमाला चौधरी, पीयूष श्रीवास्तव, प्रणव पंकज सिन्हा, अरुण कुमारसिंह, नौशाद खान, सुरईया अख्तर,
खुशबू कुमारी, कंचनमाला चौधरी, माधुरी पटेल, अरुण कुमार सिंह, वंदना सिन्हा      उषा देवी, सरोज देवी, गुड़िया देवी, प्रसून श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RDNEWS24.COM

Top