•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

राजभवन में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम ,

Blog single photo

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज राजभवन में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। इस अवसर पर कार्यक्रम को राज्यपाल श्री फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल महोदय का इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये अभिनंदन करता हूँ। 26 नवंबर को आज के दिन इस आयोजित कार्यक्रम में हम सभी को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अपनाया गया था और कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था।

वर्ष 1930 से ही 26 जनवरी का विशेष महत्व है। आजादी की लड़ाई के लिये उस दिन विशेष काम हुये थे। 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर तैयार हो गया था लेकिन उस समय की सरकार ने 26 जनवरी को ही इसे लागू करने के बारे में विचार1950 से इसे लागू किया गया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, विधि मंत्री श्री शमीम अहमद, पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी उपस्थित थे।

RDNEWS24.COM

Top