•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

प्रशासन के उच्चधिकारी से मिलकर अंचाधिकारी करते है गडबड़ी – विजय कुमार सिन्हा ,

Blog single photo

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री अलोक मेहता के विभाग में 9 अंचलाधिकारी के निलंबन एवं 12 पर विभागीय  करवाई हुई है क्या यही है ,महागठवन्धन की सरकार की नीति और जनता की हित ,सरकार का खजाना लूटना क्या बात है  सभी पदाधिकारी हो या अधिकारी लूट लो जितना लूट सकते हो ।
सिन्हा ने कहा कि अब निलंबित एवं आरोपित अंचलाधिकारी विभाग में दौड़-दौड़ कर आते रहेंगे । मंत्री जी और विभाग की सेवा में भ्रष्ट तरीके से सेवा में लग जाएंगे। यदि ये वास्तव में विभाग को सुधारकर लोगों को सही एवं सुलभ तरीके से जमाबंदी, अतिक्रमण हटाना, न्यायालय के आदेश का अनुपालन, दाखिल खारिज एवं ऑनलाइन सेवा में मदद करना चाहते हैं तो दोषी अंचलाधिकारी शीघ्र सेवा से बर्खास्त करे।

सिन्हा ने कहा कि आज राज्य में प्रखंड एवं अंचल से 1 किलोमीटर की दूरी पर दलाल लोग घूमते रहते हैं| अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों को वे जबरन पकड़कर उनके कार्य का ठीका ले लेते हैं। लोगों से प्राप्त पैसा का बँटवारा प्रखंड में नीचे से ऊपर तक सभी लोग कर लेते हैं। दाखिल खारिज, खतियान में सुधार, जमीन का अतिक्रमण, निजी भूमि को सरकारी भूमि घोषित जैसे अनेक मामलों का समाधान कराने वाले हजारों लोग इन कर्मियों के ठगी का काम करते है।

सिन्हा ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए लोक शिकायत निवारण कानून से लेकर अन्य व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी अधिकांश लोग राजस्व विभाग से ही पीड़ित होकर आते हैं। राज्य का दुर्भाग्य है। कि यह सब जानते हुए मुख्यमंत्री इन पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।

RDNEWS24.COM

Top