•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

मुजफ्फरपुर में बिहार प्रदेश अध्यक्ष (जीकेसी) दीपक अभिषेक का हुआ स्वागत ,

Blog single photo

चित्रगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर ने जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता दीपक अभिषेक को गुलदस्ता और स्मारिका देकर स्वागत किया गया। श्री अभिषेक के साथ गए महिला प्रदेश अध्यक्ष नंदा कुमारी, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, पटना जिला संगठन मंत्री कैप्टन रानेश रोशन का भी स्वागत किया गया।

चित्रगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के कार्यालय में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एसोसिएशन की ओर से एसोसिएशन के मंत्री सत्येंद्र कुमार पिंकू, जीकेसी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित प्रकाश श्रीवास्तव, अधिवक्ता उदय नारायण सिन्हा, संजय कुमार, सुनील सिन्हा उपस्थित थे और इनलोगों ने सभी लोगों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उक्त अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कहा कि मुज्जफरपुर की धरती जहां से देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद जैसे व्यक्ति ने देश के राष्ट्रपति पद तक को सुशोभित किया है को नमन करते हैं। उन्होंने नगर निगम चुनाव में कायस्थ प्रत्याशी को मदद कर विजय बनाने का आह्वान किया।

उक्त अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष नंदा कुमारी ने महिलाओं से संगठन को मजबूत करने, एक साथ मिलकर उत्थान के लिए गोलबंद होने की बात कही।

पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद ने कहा कि एकता में बल है इसे सभी लोग जानते है लेकिन हमलेगों के संगठन में अभी भी इसकी कमी दिखती है जिसे दूर करने के लिए सभी लोगों को साथ चलने और साथ रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाय।

उक्त अवसर पर एसोसिएशन के मंत्री सत्येंद्र कुमार पिंकू, जीकेसी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित प्रकाश श्रीवास्तव, अधिवक्ता उदय नारायण सिन्हा, संजय कुमार, सुनील सिन्हा ने भी अपने विचार रखे।

RDNEWS24.COM

Top