•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

अब महिलाओं के हाथों में बेनीपट्टी प्रशासन की बागडोर ,

Blog single photo

अब महिलाओं के हाथों में बेनीपट्टी प्रशासन की बागडोर !

श्रीमती मनीषा बेनीपट्टी की नई अनुमंडल पदाधिकारी व सुश्री नेहा कुमारी बेनीपट्टी की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाई गई !

बिहार में बड़े पैमाने पर एसडीओ व डीएसपी के किये गए तबादले के क्रम में बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है।
निवर्तमान बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल को जहां शिवहर का वरीय उपसमाहर्ता बनाया गया है वहीं निवर्तमान डीएसपी अरुण कुमार सिंह को आरा में अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस बल का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

साथ ही पटना की रहनेवाली श्रीमती मनीषा अब बेनीपट्टी की नई अनुमंडल पदाधिकारी होंगी। इससे पूर्व वे मुज्जफरपुर पूर्वी की अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थी।
वहीं बक्सर की रहनेवाली सुश्री नेहा कुमारी को बेनीपट्टी का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। वे इससे पहले पुलिस उपाधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थी।
बेनीपट्टी प्रशासन की कमान महिलाओं के हाथों में देने से जहां यहां के आमजनों में उत्सुकता बनी हुई है वहीं यहां के बुद्धिजीवियों व राजनेताओं ने दोनों महत्वपूर्ण पद पर महिलाओं की नव नियुक्ति का स्वागत किया है।

RDNEWS24.COM

Top