•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

महिला की आन  बान शान  सच्ची प्रेरक झारखंड की सशक्त महिला से जानी जाती है

Blog single photo

महिला की आन  बान शान  सच्ची प्रेरक झारखंड की सशक्त महिला से जानी जाती है हमारे राष्ट्र की धरोहर महामहिम राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मू  बिहार  की धरती पर पहली बार  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिनों के बिहार दौरे पर आ रही हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला बिहार दौरा है. राष्ट्रपति चौथे कृषि रोड मैप 2023 -28 को लॉन्च करेंगी. कृषि रोड मैप का उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति गुरु गोविंद सिंह महाराज की जन्मस्थली पटना सिटी जाएंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री हरि मंदिर साहिब में पूजा अर्चना करेंगी. बिहार यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दो केंद्रीय विश्वविद्यालय और पटना एम्स समेत कुल तीन दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को पटना पहुंच रही हैं

और कृषि कैबिनेट कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल  यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 09:45 बजे राष्ट्रपति भवन से प्रस्थान करेंगी और सुबह 10:00 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगी. राष्ट्रपति 10.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होगी. एक घंटा 15 मिनट के हवाई यात्रा के बाद राष्ट्रपति 11:25 बजे पटना एयरपोर्ट दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल  यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 09:45 बजे राष्ट्रपति भवन से प्रस्थान करेंगी और सुबह 10:00 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगी. राष्ट्रपति 10.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होगी.

एक घंटा 15 मिनट के हवाई यात्रा के बाद राष्ट्रपति 11:25 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगी. राष्ट्रपति चौथे कृषि कैबिनेट का उद्घाटन करेंगी  पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. 11:40 पर राष्ट्रपति पटना एयरपोर्ट से ज्ञान भवन के लिए रवाना होंगी. 11:50 पर राष्ट्रपति का काफिला ज्ञान भवन पहुंचेगा. 12:00 बजे से 1:00 तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी ज्ञान भवन में होगी. राष्ट्रपति चौथे कृषि रॉड का उद्घाटन करेगीतख्त श्री हरमंदिर भी जाएंगी द्रौपदी मुर्मू  01:10 बजे राष्ट्रपति राजभवन पहुंचेंगी और राजभवन में भोजन करने के बाद 4:00 बजे राष्ट्रपति राजभवन से तख्त श्री हरमंदिर के लिए रवाना होंगी. 04:20 बजे राष्ट्रपति जी का काफिला पटना सिटी पहुंचेगा. आधे घंटे तक तख्त श्री मंदिर में रहने के बाद राष्ट्रपति 5:00 बजे राजभवन के लिए रवाना हो जाएंगी और 5:20 पर उनका काफिला राजभवन पहुंचेगा.

19 अक्टूबर को राष्ट्रपति का कार्यक्रम 19 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 1 घंटे की हवाई यात्रा के बाद राष्ट्रपति 10:15 बजे पुलिस लाइन / गांधी मैदान हेलीपैड पहुंचेंगी. राष्ट्रपति 10:35 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी पहुंचेंगी. महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी में कार्यक्रम  10:45 से 11:45 तक चलने वाली कन्वोकेशन कार्यक्रम में राष्ट्रपति मौजूद रहेंगी. राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर के जरिए 11:55 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगी और फिर 1 घंटे की हवाई यात्रा के बाद 1:15 पर राष्ट्रपति पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगी. 01:20 पर राष्ट्रपति पटना राजभवन में मौजूद रहेंगी. 04:45 बजे से लेकर 5:15 बजे तक राजभवन में कुछ गणमान्य लोगों से उनकी मुलाकात होगी. 05:35 बजे पर राष्ट्रपति पटना पहुंचेंगी. 05:45 से 06:35 बजे तक राष्ट्रपति एम्स में होने वाले कन्वोकेशन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी और फिर उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा फिर 06:50 बजे राजभवन पहुंचेंगी. 20 अक्टूबर का कार्यक्रम:  20 अक्टूबर को राष्ट्रपति आधे घंटे के लिए 9:00 से लेकर 9:30 बजे तक कुछ लोगों के साथ मुलाकात करेंगी और फिर 09:40 बजे राजभवन के अंदर वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.

10:05 बजे पटना एयरपोर्ट से राष्ट्रपति गया के लिए रवाना होंगी और 10:45 पर द्रौपदी मुर्मू गया पहुंचेंगी. महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगी महामहिम 11:20 से 11:50 बजे तक राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगी और फिर उसके बाद 12:30 बजे पर दक्षिण बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचेंगी. 02:45 से 03:45 बजे तक राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी और फिर 4:25 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचेंगी. राष्ट्रपति 6:10 पर पालम एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर 6:35 पर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी I

RDNEWS24.COM

Top